Loading...
CBSE Affiliation No.: 1131575
School Code: 31572

उज्ज्वल भविष्य का मार्ग: सरस्वती विद्या अकादमी

सरस्वती विद्या अकादमी, दमानी शिक्षा फाउंडेशन का एक हिस्सा, लोनावला, महाराष्ट्र के इलाके में स्थित एक आवासीय CBSE विद्यालय (स्कूल) है। हमारे ३७ एकड़ के हरे-भरे परिसर में, छात्र विशेष प्रगति करते हैं। हम एक समग्र कॉलेज प्रवेश कि तैयारी करने वाला पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं, जो विश्व स्तरीय शैक्षणिक और खेल सुविधाओं के साथ जुड़ा हुआ है। हमारे समर्पित शिक्षक छात्रों में रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच, और तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देते हैं, और यह सुनिश्चित करते हुए कि उन्हें एक समग्र शिक्षा मिले।
Read More

युवा मनों को सशक्त बनाना: हमारा मुफ्त शिक्षा का उद्देश्य

सरस्वती विद्या अकादमी में, हमारा एक स्पष्ट उद्देश्य है: योग्य छात्रों को मुफ्त, उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना। करियर विकास-उन्मुख शिक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अद्वितीय है। चरित्र निर्माण, जीवन कौशल और शैक्षणिक उत्कृष्टता पर ध्यान केंद्रित करके, हम छात्रों को किसी भी वैश्विक परिदृश्य में सफल होने के लिए सक्षम बनाते हैं। यह विद्यालय (स्कूल) सिर्फ एक संस्था नहीं है; बल्कि यह एक उज्जवल और आशाजनक भविष्य की दिशा दर्शाने वाला एक मार्ग है।
Read More

उज्जवल भविष्य के लिए अभी आवेदन करें!

सरस्वती विद्या अकादमी में आवेदन करना सरल है। यदि आप वर्तमान में किसी सरकारी या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल में नामांकित हैं और आपके परिवार की वार्षिक आय १.२ लाख रुपये से कम है, तो आप आवेदन के पात्र हैं।